31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा हरीश आई एम सॉरी, और फिर…

बासनी थानान्तर्गत मधुबन हाउसिंग बोर्ड में एक छात्रा ने चुन्नी से पंखे के हुक पर फंदा लगा जान दे दी। लाला लाजपतराय कॉलोनी में मकान की प्रथम मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।एएसआई अणदाराम के अनुसार मूलत: श्रीगंगानगर हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी पति-पत्नी बच्चों को स्कूल छोडकऱ काम पर निकल गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 27 Nov 2019, 12:39 PM IST

young girl commits suicide after writing note in jodhpur

आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा हरीश आई एम सॉरी, और फिर...

जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत मधुबन हाउसिंग बोर्ड में एक छात्रा ने चुन्नी से पंखे के हुक पर फंदा लगा जान दे दी। लाला लाजपतराय कॉलोनी में मकान की प्रथम मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।एएसआई अणदाराम के अनुसार मूलत: श्रीगंगानगर हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी पति-पत्नी बच्चों को स्कूल छोडकऱ काम पर निकल गए थे। दोपहर में एक पुत्री स्कूल से घर लौटी तो कमरे में सत्रह वर्षीय बड़ी पुत्री चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटकी नजर आई।

उसने पिता को सूचना दी। जो अपने एक साथी के साथ घर लौटे। फंदा काट किरण को एम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल और फिर एम्स पहुंची। मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। जो अंतिम संस्कार के लिए श्रीगंगानगर ले गए। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो कागज की पर्ची मिली। जिस पर हरीश को सॉरी कहना लिखा था।

पुलिस का कहना है कि मृतका एक भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसने हाल ही में सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता कॉलेज में प्रवेश दिलाने की कोशिश कर रहे थे। पर्ची पर जिस युवक का नाम लिखा है कि वह उसके साथ पढ़ता था। मृतका के पिता हैण्डीक्राफ्ट का काम करते हैं। जबकि मां निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक
प्रतापनगर थाने के एएसआई गजेन्द्र कुमार ने बताया कि 5वीं रोड के पास लाला लाजपतराय कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र बंशीलाल मेघवाल सोमवार रात प्रथम मंजिल पर कमरे में गया और कपड़े से फंदा बना पंखे के हुक पर लटक गया। कुछ ही देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका पाया। उसे नीचे उतार महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। वह आदतन शराबी था और मजदूरी करता था।