कवर्धा. जिले के पंडरिया के एक पुल के नीचे लावारिस हालत में बाइक मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही एक जुट हुए लोग जब नजदीक जाकर देखें तो एक युवक की लाश मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर मिले सबूतों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दुर्घटना से मौत होने की आशंका जताई है। फिलहाल पंडरिया पुलिस जांच में जुटी है।