6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर के लिए काला दिन साबित हुआ शुक्रवार, एक के बाद एक चार की मौत

शुक्रवार का दिन कांकेर के लिए काला दिन साबित हुआ। जब एक के बाद एक चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Death in Train and Car Accident

मंगलवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई एवं ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

कांकेर. शुक्रवार का दिन कांकेर के लिए काला दिन साबित हुआ। जब एक के बाद एक चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कांकेर जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घटना में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जबकि एक अन्य शख्स की डूबने से मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र ग्राम संरगपाल में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार एक युवक की दबने से मौत हो गई, जबकि अन्य सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अन्य दूसरी सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की ठोकर से ग्राम दरगढ़ में एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दसपुर निवासी शैलेन्द्र निषाद (22) पिता देवकरण ने रिपोर्ट लिखाई कि शुक्रवार को उसके ग्राम के दुर्गेश मरकाम पिता हुकमत के ट्रैक्टर चालक के वाहन क्रमांक सीजी 19 बीडी 3075 में लेबर सौरभ पटेल, हरीश पटेल सहित अन्य मजदूरों के साथ ग्राम रामपुर जुनवानी में ईंट उतारकर ग्राम दशपुर के लिए लौट रहे थे कि संरगपाल के मेनरोड में बनाए गए गति अवरोधक के पास पहुंचने पर उक्त ट्रैक्टर चालक अनियत्रिंत हो गया। जिससे इंजन के उपर बैठे हरीश पटेल पिता सुंदर वाहन से नीचे चला गया। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। दशरथ पटेल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

टै्रक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
इधर दूसरी घटना में कोड़ेकुर्से थाना क्षेत्र के ग्राम दरगढ़ निवासी विश्वनाथ पुड़ों पिता दुरजन ने रिपोर्ट लिखाई कि 21 सितंबर को 1.30 बजे बोटेहुर झारा के पास उसके गांव के जगेश पुड़ो पिता संतोष को ट्रैक्टर चालक ने अपनी वाहन तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है।

पेट दर्द से बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पानी में डूबने से महिला की मौत
पंखाजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीव्ही 07 कापसी निवासी बाबू राम मंडल पिता मनिन्द्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता मनिन्द्र मंडल पेट दर्द से परेशान था। गुरुवार की रात को फर्निचर दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा पर मर्ग कायम किया ।

दूसरी घटना में नयापारा छोटेकापसी पंखाजुर निवासी सुशीला जैन पिता सम्पत गुरुवार को कोटवाल नाला में नहाने गई थी, जहां स्नान करते वक्त गहरे पानी में जाने पर उसकी डूबने पर मौत हो गई। पुरुषोत्तम जैन की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है।