
जनसभा कार्यक्रम को संबोधित कर विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल
cg election 2023 : कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी आज 1.55 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी 1 घंटे कांकेर में रहेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल 4 दिन शेष है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। आज प्रधानमंत्री मोदी तो 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का प्रदेश दौरे पर आना तय है।
Published on:
02 Nov 2023 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
