CG Elephant: अंतागढ़ के जंगल में दंतैल हाथी के दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि वह हाथी के आसपास न जाए। दंतैल हाथी को हमेशा सरगुजा, अंबिकापुर, रायगढ़ जिलों में देखा जाता था लेकिन अब दो तीन सालों से बस्तर के कांकेर जिले में मौजूदगी देखी जा रही है।