26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: हार्वेस्टर से ट्रक की भीषण टक्कर, 8 घायल और 2 की हालत गंभीर

CG News: हार्वेस्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 8 लोग घायल और 2 गंभीर हुए। घायलों को कोंडे अस्पताल पहुँचाया गया। जांच जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
हार्वेस्टर से ट्रक की भीषण टक्कर (photo source- Patrika)

हार्वेस्टर से ट्रक की भीषण टक्कर (photo source- Patrika)

CG News: छिंदपाल में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वहीं जोरदार टक्कर से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने में मदद की। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचल में धान कटाई का काम तेजी से चल रहा है।

CG News: घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

छिंदपाल में एक हार्वेस्टर मशीन धान कटाई के कार्य में लगी हुई थी। उसी दौरान सड़क किनारे हार्वेस्टर गाड़ी का पंचर बनवाया जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने पीछे से हार्वेस्टर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वहां मौजूद कई ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को तत्काल कोंडे के अस्पताल पहुँचाया।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

CG News: डॉक्टरों ने बताया कि 8 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। गंभीर व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़ी गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं।