24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM रमन के कार्यक्रम से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल

बरदेभाटा जाने वाली मार्ग के पास शाम मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई
2 min read
Google source verification
road accident

कांकेर. बरदेभाटा जाने वाली मार्ग के पास शाम मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस घटना में दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई।

Read More : रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर : 700 ट्रेनों की स्पीड 1 नवंबर से बढ़ जाएगी

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह और तहसीलदार टीपी साहू अस्पताल पहुंच कर कार्रवाई में जुटे थे। बताया गया कि पुरुष वर्ग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व महिला गढिय़ा पहाड़ में देवी-देवता के दर्शन के लिए आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम झलियामारी से करीब ३० ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम व गढिय़ा पहाड़ में देवी दर्शन के लिए आए थे।

शाम को छह बजे वापस घर के लिए जा रहे थे कि बरदेभाठा के जाने वाली सड़क के पास ट्रैक्टर का चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। बताया जा रहा कि चालक शराब का सेवन कर लिया था। ट्रैक्टर को ठीक ढंग से नहीं चला रहा था।

महिलाओं ने टैक्टर चालक को आराम से चलाने के लिए टोकीं थीं। इसके बाद भी तेज रफ्तार चला रहा था। बरदेभाटा जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में झलियामारी निवासी रजोन बाई (58) पति धरमु कुंजाम की मौत हो गई।

मनीष टेकाम (४) पिता अजीत राम, रामेश्वरी (३२) पति अजीत राम, बृजलाल कोमरा (55) पिता जगनाथ, रतना नेताम (40) पति केशव नेताम, चमरीन मंडावी (24) पिता फत्ते सिंह, राजबाई कांगे (40) पति बीरबल, चिन्ता बाई (53) पति देवकरण नेताम, कुवरबती टेकाम (45) पति मकारू राम, कृष्णा बाई कोमरो (55) पति सदालाल, दुखकरण (३८) पिता सुरजू नेताम को हाथ, सिर सहित अन्य स्थानों में चोटे आई है,

जिन्हें लोगों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को सामान्य चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दिया गया है।