
ठेकेदारों की दबंगई (photo source- Patrika)
PWD Employee Assaulted: प्रदेश में ठेकेदारों की बढ़ती दबंगई का एक और मामला सामने आया है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अंतागढ़ से नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ठेकेदार कर्मचारी के घर तक पहुंच गए और वहां घुसकर हमला किया।
जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़-नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य के दौरान किसी मुद्दे को लेकर ठेकेदारों और PWD कर्मचारी के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले यह बहस तक सीमित था, लेकिन बाद में मामला हिंसक हो गया। घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। बता दें आरोप है कि ठेकेदार कर्मचारी के घर पहुंचे और वहां न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर ठेकेदारों की दबंगई और आक्रामक रवैया दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। घटना के बाद PWD कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
सरकारी कर्मचारी के साथ खुलेआम इस तरह की घटना ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। वहीं इलाके में ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है।
जनगणना ड्यूटी में शिक्षक से मारपीट
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जनगणना कार्य के दौरान एक शिक्षक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में ड्यूटी पर पहुंचे शिक्षक के साथ एक ही दिन में तीन बार मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद शिक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
09 May 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
