चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस विभाग में लगातार निष्क्रियता के आरोप लग रहे हैं। नगर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले नगर के सलिहापारा, सुभाषपारा, और नयापारा इलाकों से भी लाखों रुपए के सोने और नकदी की चोरी की रिपोर्ट आई थी। भानुप्रतापपुर में रात को गश्त न होने से अपराधी बेखौफ हो गए हैं। दिन में पेट्रोलिंग की गाड़ी तो दिखती है, लेकिन रात में गश्त की व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है। अगर रात में पेट्रोलिंग की सही व्यवस्था होती, तो शायद इन वारदातों को रोका जा सकता था।