30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में कई गांव में छोटी कटवा की शिकार हुयी महिलाएं

पश्चिमी क्षेत्र से शुरू चोटी कटवा की दहशत अब पहुंची कन्नौज में कई गांव में इसकी शिकार हुयी महिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Aug 2017, 4:37 PM IST

choti katwa

choti katwa

कन्नौज. कन्नौज में भी महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी हो गया है। जिले के अलग-अलग गांव में महिलाओं की चोटी कटने से इलाके में दहशत फैल गई । चोटी कटी बेहोश महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है । परिजन भी बहुत परेशान है । चोटी कटी महिलाएं जब अस्पताल पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई । पुलिस के आलाधिकारियों ने जनता से संयम रखने की अपील की है उनका का मानना है कि यह अफवाह है इस पर ध्यान न दे । पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है। मामले को उजागर करने में ।


इसकी चर्चा वैसे तो पश्चिमी क्षेत्र से शुरू हुई थी, लेकिन अब जिले के कई गांव में भी इसकी हकीकत सामने आ गई है। कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में ही एक ही दिन लगातार दो घटनाएं इसी तरह से हुई जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई। पहली घटना शबाना बानो पत्नी मोहम्मद खली निवासी मोल्हा खेड़ा नादेमऊ के साथ उस समय हुई जब वह सड़क के किनारे अपनी बकरी बांधने गई थीं तभी उनको एक तेज हवा के झोंके का अहसास हुआ और उसी में उनको धक्का लगा जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई।


काफी देर तक घर वापस ना आने पर जब शबाना का लड़का अपनी मां को देखने पहुंचा तो शबाना बेसुध हालत में पड़ी थी और उसके चोटी के बाल भी पास ही में कटे पड़े थे। जिसके बाद शबाना को डॉक्टर के पास ले जाया गया। बालों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने कैंची से उन्हें काटा हो। इसकी चर्चा होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महिलाओं व युवतियों में खौफ दिख रहा था।


इसी बीच सौरिख के ही क्षेत्र के गांव गोरखपुर हरभानपुर से भी खबर मिली कि अहमद की पत्नी रजिया बेगम देर शाम अपनी बच्ची को गांव के किनारे लेट्रिन करवाने गई थी तभी रजिया वेगम को यह अहसास हुआ कि कोई उनके पीछे खड़ा है, जब उन्होंने मुड़कर देखा तो उनको कोई नहीं दिखा जिसके बाद वह उसी स्थान पर गिर पड़ी जिससे छोटी बच्ची चिल्लाकर जोर - जोर से रोने लगी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो देखा रजिया के पास उसकी चोटी के कटे हुए बाल पड़े थे। जिसकी लम्बाई लगभग 6 इंच तक की थी। क्षेत्र में ही इस समय चोटी काट की दहशत फैली हुई है। महिलाएं व युवतियां अब एकांत स्थान पर जाने से कतरा रही हैं।

वहीं तीसरी घटना कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के बरसाती गांव की है, जहां मीना देवी नाम की एक महिला अपने कमरे में लेती हुयी थी कि उसके बालों की चोटी कटी हुयी नजर आयी तभी से वह महिला दहशत में हैं और बेहोश भी है। परिजनों ने उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की माने तो यह अफवाह है इस पर ध्यान न दे । पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है मामले को उजागर करने में ।