23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचार मुक्त भारत की नकली हवा, कन्नौज में भ्रष्टाचार की बेड़ियों में जकड़ा स्वच्छ्ता मिशन

शौचालय निर्माण में मानको का दूर दूर तक कोई पता नहीं चला की क्या मानक है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 3:46 PM IST

swachh bharat mission

swachh bharat mission

कन्नौज। जिले में प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मिशन योजना ब्लॉक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। हालांकि योजना के अन्तर्गत जनपद को बीते 31 जनवरी 2018 तक खुले में शौचालय मुक्त करा देने का दावा किया गया था। उस दावे की भी हवा निकल गयी । प्रधानमन्त्री की महेत्व कांशी योजना "स्वछ भारत मिशन (ग्रामीण)की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की तो पता चला कि किस तरह से सरकारी कुर्सियों पर बैठे लोग योजना को पलीता लगाने मे रात दिन एक किये है।

इस पूरे मामले की जाँच करने खुद मुख्य बिकास अधिकारी मौके पर पहुचे तो उन्होंने देखा की शौचालय निर्माण में मानको का दूर दूर तक कोई पता नहीं चला की क्या मानक है । बही जब ग्रामीणों से सी डी ओ ने बात की तो ग्रामीणों ने बीडीओ जे.एन. राव की करतुतो का खुलासा किया । बीडीओ अपने परिचितों से ग्राम सभा जसोदा में मानक बिहिन शौचालय का निर्माण करबा रहा है, जो जांच में सही पाया गया । जांच करने पहुँचे सीडीओ खुद इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। अब देखने यह कि जांच सिर्फ जाँच ही रहती है या कार्यवाही के नाम पर परवान चढ़ती है।
जब की खुद बाबजूद इसके अब तक कार्यबाही शून्य ही रही है।

कन्नौज के जलालाबाद विकास खंड के जसोदा ग्राम पंचायत का सगरा गांव करीब 800 की आबादी वाले इस गाँव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना से डेढ़ सौ शौचालय का निर्माण होना है। ग्राम प्रधान और गांव विकास अधिकारी को शौचालय बनने की जिम्मेदारी दी गयी है। 12 हजार की लागत से बनने वाले शौचालयों को मानक के हिसाब से बनाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन कमीशन बाजी की लालच में यहां शौचालय निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार और घपलेबाजी हो रही है। गाँव के बाहर दो माह पहले देर रात 40 ट्राली घटिया ईंटे डलवा दी गयी। घटिया ईंटे देख ग्रामीणों ने शौचालय बनवाने से इनकार कर दिया। क्योंकि शौचालय के लिए आयी ईंटे इतनी घटिया थी की आपस में हल्का सा टकराने पर मिटटी की तरह टूटकर बिखर रही थी।

ग्रामीणों की माने तो सारी घपलेबाजी जलालाबाद विकास खण्ड के विकास अधिकारी करवा रहे हैं। उनके ही दबाव में सचिव ने नदी पार के एक भट्टे से घटिया ईंटे मंगवाई और काम शुरू करवाया। ब्लॉक के सूत्रों की माने तो नदी पार के जिस भट्टे से ईंटे मंगवाई गयी हैं। वह बीडिओ जे इन रॉब के करीबी का है और इसके एवज में बीडीओ जे.एन.राव को मोटा कमीशन भी मिला है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग