
Heavy rain alert मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में के बादल छाए रहेंगे। 30 जून तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम और न्यूनतम भी .4 डिग्री कम रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। शुरुआत में एक-दो दिन हल्की-फुल्की जबकि 30 जून को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में हल्के-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 35 डिग्री तापमान के बीच 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 28 जून का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 29 जून रविवार का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 30 जून का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
Published on:
25 Jun 2025 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
