23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD weather forecast: एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने का अलर्ट, 24 मार्च को पहुंचेगा पश्चिमी हिमालय

IMD latest forecast, 24 March Alert of another western disturbance मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर एक बार फिर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आगामी 24 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इधर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की भी जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

IMD latest forecast:l 24 March Alert of another western disturbance मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर एक बार फिर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आगामी 24 मार्च की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 2.8 और 1.02 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे‌। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

यह भी पढ़ें: बैंकों में लगातार 3 दिनों की छुट्टी: 31 मार्च और 1 अप्रैल को नहीं खुलेंगे बैंक

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 22 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है‌। शनिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।