28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज की प्रिया: प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की पिटाई, एक महीना पहले हुई थी शादी

कन्नौज में पत्नी ने शादी के एक महीने बाद ही प्रेमी के साथ साजिश रची और पति की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हुई घटना के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

2 min read
Google source verification

कन्नौज के बीच सड़क में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर उस पति की इसलिए पिटाई कर दी कि वह साथ चलने के लिए कह रहा था। जिसके साथ उसने एक माह पहले सात फेरे ली थी। मौके से गुजर रहे यातायात प्रभारी ने भीड़ बार देखी तो मामले को समझने का प्रयास किया। जानकारी की तो पता चला कि पति पत्नी और तीसरे का विवाद है। उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: दलित बच्चे को भंडारे का प्रसाद देने से मना किया की गई अभद्रता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जसोदा जलालाबाद मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास मारपीट की घटना सामने आती है। लक्ष्मीकांत राठौर निवासी नगला खगू थाना तालग्राम को एक महिला और उसका प्रेमी पिटाई कर रहा था। यह देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मौके से निकल रहे यातायात प्रभारी आफाक खान ने भीड़ देखकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनाक्रम को समझने की कोशिश की।

एक महीना पहले हुई थी शादी

लक्ष्मीकांत राठौर ने बताया कि उसकी शादी एक महीने पहले प्रिया निवासी भानपुर कन्नौज के साथ हुई थी। वह प्रिया को टीसी दिलाने के लिए जलालाबाद स्थित इंटर कॉलेज आया था। यही पर उसने अपने प्रेमी शिवा निवासी सियरमऊ कन्नौज को बुला लिया था। प्रिया ने उसे धोखे से दूर कर दिया और शिवा के साथ निकल गई। जब उसने रोकने का प्रयास तो उसके साथ मारपीट की गई।

यातायात प्रभारी ने पुलिस को बुलाया

यातायात प्रभारी आफाक खान मौके से निकल रहे थे। भीड़-भाड़ देखकर मामला समझने के लिए पहुंच गए। उन्होंने घटनाक्रम को समझा। इस संबंध में यशोदा चौकी को घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रेमी और महिला को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। लक्ष्मीकांत राठौर ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी जंजीर और अंगूठी भी ले ली गई। गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर देकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।‌ घटना चर्चा का विषय बनी है।