
कन्नौज. समाज इक्कीसवीं सदी में आ गया है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे दृष्टान्त सामने आ जाते हैं जो माता-पिता की सोच पर सवाल उठा देते हैं। ऐसे ही मामला तब सामने आया जब एक डेढ़ गुना उम्र के दूल्हे से नाबालिग की शादी करायी जा रही थी। जब इसकी जानकारी आशा ज्योति केंद्र की टीम को मिली तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे दूल्हा समेत बराती चुपचाप निकल गए। शादी रोक कर टीम नाबालिग को लेकर कन्नौज सदर स्थित कार्यालय लौट आई।
कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बे के ग्राम मेदेपुर में वैवाहिक समारोह का आयोजन शुरू हुआ। इसमें थाना सौरिख के ग्राम जखा निवासी एक व्यक्ति की 15 साल सात माह की बेटी की शादी डेढ़ गुना उम्र के दूल्हे संग होने की बात सामने आई। बरात में कुछ लोग फर्रुखाबाद तो कई हरदोई से शामिल हुए। समारोह शुरू होने से पहले तैयारियों के दौरान लोगों को लड़की के नाबालिग होने की जानकारी मिली तो किसी ने 181 नंबर पर शिकायत कर दी। कुछ देर में आशा ज्योति केंद्र की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गई। एकाएक शादी समारोह में पुलिस पहुंचने से हलचल मच गई।
पूछताछ शुरू हुई तो मौके पर मौजूद बराती व दूल्हा चुपचाप निकल गए। केंद्र की टीम में शामिल श्रद्धा भदौरिया ने नाबालिग व उसके रिश्तेदारों को बुलाया। शादी का कार्यक्रम रोकने के साथ नाबालिग को लेकर कन्नौज कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र शाक्य ने टीम को बताया कि शादी समारोह नहीं था। गोद भराई की रस्म हो रही थी। बालिग होने के बाद शादी करने की तैयारी थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि चौकी इंचार्ज को टीम के साथ भेजा गया है। आशा ज्योति केंद्र ने शादी रोक दी है। साथ में नाबालिग को अपने साथ ले गई है। वहीं, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि फोन पर किसी ने नाबालिग की शादी होने की जानकारी दी थी। इस पर कार्रवाई की गई। पूछताछ की जा रही है।
Published on:
03 Apr 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
