24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी जहां चाय वाला पीएम तो पूजा पाठ करने वाला बन सकता है सीएम !

यही समानता बीजेपी की सबसे बड़ी पहचान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 3:38 PM IST

modi yogi

modi yogi

कन्नौज। एक निजी प्रोग्राम के तहत कन्नौज आये उत्तरी दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर आदेश गुप्ता ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बनते हैं तो मठ पर पूजा पाठ करने वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यही समानता बीजेपी की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें।

कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तरी दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर आदेश गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। आशा देवी बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने महापौर को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले सभी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। इस दौरान रामू गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजन सैनी, मुकेश गुप्ता, राघव दुबे ने भी पगड़ी पहना कर शाल ओढ़ाया।

इसके बाद वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला बालक एक दिन नरेंद्र भाई मोदी के रूप में देश बागडोर सँभालने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, और मठ को सँभालने वाले संत योगी आदित्यनाथ को देश के सबसे बड़े सूबे का मुख्यमंत्री बन सत्ता की बागडोर संभाल सकता है। यही समानता बीजेपी की सबसे बड़ी पहचान है। इसलिए 2019 में भाजपा का परचम लहराने के लिए आप लोग तैयार होकर जुट जाए।

इसी कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत का हवाला दिया है। यह बेहद अशोभनीय है। भाजपा सरकार में अपराध, आतंकवाद व जातिवाद का सफाया हुआ है। प्रधानमंत्री की इच्छा है कि सभी कार्य निष्पक्ष हों। उत्तर प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सभी वर्गो के हित में योजनाएं चला रहे हैं। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है। सरकार में गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद होगा। कार्यक्रम को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व राज्यमंत्री अजय भारती ने भी संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग