30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का अटैक: 3 साल के आंकड़े आए सामने, घने कोहरे का असर, विजिबिलिटी काफी कम

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में घने कोहरे का कहर और भी परेशान करेगा। शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने पिछले 3 साल के आंकड़ों को भी जारी किया है।

2 min read
Google source verification
मौसम का अटैक: 3 साल के आंकड़े आए सामने, घने कोहरे का असर, विजिबिलिटी काफी कम

,,मौसम का अटैक: 3 साल के आंकड़े आए सामने, घने कोहरे का असर, विजिबिलिटी काफी कम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ठंड और कोहरे का असर और भी घातक होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले तीन साल क्या करें इस प्रकार हैं। 2022 और 23 के 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था। जबकि अधिकतम तापमान क्रमशः 19.6 और 13.6 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 2021 में न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री था। ‌ मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अगले चार दिनों तक सुबह और रात में घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड: विद्यालयों की छुट्टी का आया नया आदेश, जानें कब खुलेगा विद्यालय

उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा लेकिन कोहरे और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुंध और कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।