5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी, 16 जुलाई के लिए जारी किया गया अलर्ट

कन्नौज में आज मूसलाधार बारिश हुई जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। आगामी 16 जुलाई की रात में बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather update: मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी, 16 जुलाई के लिए जारी किया गया अलर्ट

Weather update: मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी, 16 जुलाई के लिए जारी किया गया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसमान में घने काले बादल छाए रहे। सड़कों पर लबालब पानी भर गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थिति और भी गंभीर हो गई। जहां तीमारदारों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। एक्सप्रेस वे के दोनों ही तरफ पानी ही पानी था। जो जहां था वही का होकर रह गया। जलभराव के कारण व्यापारियों में आक्रोश भी था। शिकायत थी कि जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें काफी समस्याएं हो रही हैं।

आज कन्नौज में दोपहर बाद 1 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। बादल भी गरज रहे थे बारिश का आलम यह था कि तिर्वा में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा था। गलियां, सड़क, नाली सब बराबर हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थिति और भी गंभीर हो गई। भारी बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज में पानी ही पानी नजर आ रहा था। जिससे तीमारदारों के साथ कर्मचारियों को भी काफी मुसीबत उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें: Kannauj news: गैंगरेप के बाद हत्या मामले में छात्रा और आरोपी युवक का ऑडियो मिला, जल्द होगा खुलासा

16 जुलाई की रात होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रात में भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बादल भी गरजने की आशंका है। शाम का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 जुलाई रविवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ हल्की फुल्की बारिश की भी संभावना है। देर रात मूसलाधार बारिश होने की जानकारी मिल रही है।