
Food Poisoning After Eating Cake in Kanpur
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जन्मदिन पार्टी में केक खाने के कारण 8 लोगों की तबितय बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। छह लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो को प्राइवेट अस्पताल में। जिस बच्ची की जन्मदिन पार्टी थी, उसके नाना ने कहा कि पास की दुकान से केक मंगवाया गया था। जो लड़का केक लेकर आया उसकी तिबयत ठीक नहीं थी।
हैलट अस्पताल में भर्ती 6 लोग
ममाला कानपुर के गुजैनी इलाके का है। शनिवार रात एक घर में बच्ची की बर्थ डे पार्टी रखी गई थी। आस पड़ोस के लोग जन्मदिन पार्टी में आए थे। केक काटने से पहले तक सब कुछ ठीक था। फिर जैसे ही केक कटा और सबको बंटा, खाने के ठीक 20 मिनट बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी। पांच बच्चे सहित आठ लोगों को उल्टियां होने लगीं। इसके चलते छह को हैलट में भर्ती कराया गया जबक् बाकी दो को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें - पुलिस और परिजनों में मारपीट, कई हुए घायल
इनरजेंसी सीजीओ (हैलट अस्पताल) डॉ.अनुराग रजौरिया ने बताया कि सभी की हालत केक खाने से बिगड़ी है। केक से फूड प्वाइजनिंग हुई है। विशेषज्ञों की टीम बुलाकर परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनकी बिगड़ी तबियत
केक खाने के 20 मिनट बाद सिद्धी (11), साक्षी (20), रजत (25), शनि (4), प्राची (6), राम लखन (9) और आकांक्षा (9) की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां और दस्त होने लगे तो एम्बुलेंस से सभी को हैलट इमरजेंसी लाया गया
Published on:
31 Jul 2022 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
