
छात्रों के पक्ष में उतरा ABVP, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
कानपुर। डिग्री कॉलेजों में सीटों की बढ़ोतरी को लेकर कई दिनों से छात्र सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सीएसजेएमय प्रशासन उनकी मांग को मानने को तैयार नहीं है। इसी के चलते अब छात्रों के पक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उतर आया और सीएसजेएमय के बाहर हं्रगामा कर खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ अंदर घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों ने मेन गेट पर ताला डाल दिया, जिससे छात्र उग्र हो गए और तोड़फोड करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोकने लगी तो छात्र उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने की लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। एबीवीपी के महामंत्री रजत कटियार ने कहा विश्वविद्यालय प्रबंधक छात्रों की समस्या के बजाए डंडे के बल पर दबा रहा है। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। संगठन 13 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की शिकायत करेगा। बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो छात्र शासन-प्रशासन की ईंट से ईंट से बजा देंगे।
क्या है पूरा मामला
विश्वविधालय प्रशासन ने कॉलेजों में बीस फीसदी सीटों की बढ़ोत्तरी की है। लेकिन छात्र और सीटों की बढ़ोतरी की मांग रहे हैं। इसी के चलते छात्र पिछले एक सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग को मानते हुए विश्वविधालय प्रशासन ने एडमीशन तारीख आगे बड़ा दी। पर छात्र प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं हुए और विश्वविद्यालय के बाहर धरने में बैठ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद् नेता व छात्र आ गए और विश्वविद्यालय के अंदर जाने लगे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मेन गेट पर ताला डाल दिया, उससे छात्र नेता नाराज हो गए और गेट को तोड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेताओं से बातचीत की, लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।
पुलिस ने भांजी लाठियां
एबीवीपी के छात्र विश्वविद्यालय परिसर से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस धक्का-मुक्की करने लगी। जिससे एबीवीपी के छात्र नेता उग्र हो गए और पुलिस से भिड़ गए। दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस की पिटाई से कई छात्र घायल हो गए। पूरे प्रकरण पर अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद् के महामंत्री रजत कटियार का कहना है कि कानपुर विश्वविधालय के कुलपति ने कॉलेजों की सीटों को बढ़ाने के लिए अगर कोई एक्शन नहीं लेगी तो हम लोग विश्वविधालय गेट पर आमरण अनशन करेंगें। राज्यपाल रामनाईक के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे। महामंत्री ने कहा कि योगी सरकार के दौरान छात्रों और हमारे संगठन के नेताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर पुलिस ने लाठी भांजी। हम पूरे मामले को सीएम के पास पहुंचाएंगे।
धमकी से बिफरा एबीवीपी
महानगर मंत्री ने आरोप लगाया कि डीएवी कॉलेज में 800 सौ फ़ार्म बांटे गए, लेकिन सिर्फ 300 सौ सीटों पर परीक्षा एडमिशन लिया गया। आरोप लगाया कि विश्वविधालय की वाइस चांसलर ने कहा कि चाहे विध्यार्थी परिषद् या कोई संगठन हो जिसको जो करना हो वो कर ले हम सीटें नहीं बढ़ाएंगे। वो तानाशाही रवैया अख्तियार किए हैं, जिसे छात्र उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। सोमवार से छात्रों के साथ एबीवीपी के सैकड़ों छात्र व कार्यकर्ता विश्वविद्यलाय क बाहर आमरण अनशन पर बैठेगा। महामंत्री ने कहा कि वाइस चांसलर को यह नहीं पता कि अब यूपी में अखिलेश की नहीं, बल्कि योगी की सरकार है। जो छात्रों के साथ हर वक्त खड़े रहते हैं।
सीएम से शिकायत पर डरा प्रशासन
लाठी चार्ज के बाद यूनीवर्सिटी प्रशासन को अहसास हुआ कि सोमवार को केन्द्र सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में एक परियोजना का शुभारम्भ करने आ रहे हैं। ऐसे में एबीवीपी की अगुवाई में छात्र आन्दोलन मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस पर यूनीवर्सिटी ने आनन -फानन में मामले का हल खोजने के लिये एक कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने फार्मूला दिया है कि सरप्लस छात्रों को किसी और कालेज में दाखिला दिला दिया जाय और उनकी फीस वहां टान्सफर कर दी जाय। सीएसजेएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार तक हमलोग रास्ता निकाल लेंगे।
Published on:
11 Aug 2018 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
