9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा फैसला लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सरकारी धरोहरों के बदले जाएंगे नाम

सेंट्रल रेलवे स्टेशन के नाम बदलनें की सुगबुगाहट तेज, अटल जी के नाम किए जाने की मांग

3 min read
Google source verification
after mughasaray kanpur airport n railway to be renamed by yogi govt

बड़ा फैसला लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सरकारी धरोहरों के बदले जाएंगे नाम

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जिस दल की सरकार बनती है, वो यहां की सरकारी धरोहरों के नाम अपने अनुसार बदल देते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले मुगलसरांय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया। जल्द ही कानपुर के कई स्थानों के नाम बदलें जानें की चर्चा चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सीएम बड़ा उपहार दे सकते हैं। भाजपा नेताओं की मानें तो जल्द ही सेंट्रल रेलवे स्टेशन अटल जी के नाम से जाना जाएगा।

सेंट्रल स्टेशन का बदल सकता है नाम
योगी सरकार बनने के बाद कई सरकारी संस्थाओं और धरोहरों के नाम बदल दिए गए। मुगलसरायं रेलवे स्टेशन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की लिस्ट में ऐसे कई स्थान हैं जो जल्द ही नये नाम से जाने जाएंगे। योगी सरकार ने केंद्र सरकार के सामने बरेली,कानपुर,और आगरा के एयरपोर्ट के नाम बदलने का प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को भी बड़ी सौगात दिए जाने की रणनीति बनाई जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अटल जी का कानपुर से गहरा रिश्ता रहा है। इसलिए यहां के सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अटल जी करना चाहिए। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अटल जी इस शहर के ही नहीं पूरे देश के लोकप्रिय नेता थे। हम केंद्र व राज्य सरकार को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अटल जी करने की मांग करेंगे।

नए नामों से जाने जाएंगी धरोहरें
यूपी के ये तीनो एयरपोर्ट अभी डिफेंस एयरपोर्ट हैं लोकिन राज्य सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की कोशिश है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत इन एयरपोर्ट्स को सिविलियन एयरपोर्ट में बदल दिया जाए। सिविलियन एयरपोर्ट में होने वाली तब्दीली की वजह से योगी सरकार इनका नाम बदलने का मौका भी नहीं गवाना चाहती। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव भेज दिया है जिसके मुताबिक,बरेली कानपुर सहित कई अन्य एयरपोर्ट का नाम बदले जाने का मन बना चुकी है। साथ ही भाजपा नेताओं की मांग पर कानपुर सेंट्रल के अलावा जहां-जहां से अटल जी का जुड़ाव रहा है, वहां-वहां के नाम बदले जा सकते हैं। इनमें से कुछ गंगाघाट अटल जी के नाम से जाने जाएंगे।

चकेरी एअरपोर्ट का नाम भी बदला जाएगा
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर करने का मन सरकार बना रही है। राज्य सरकार के प्रस्ताव में गणेश शंकर विद्यार्थी को एक निर्भीक पत्रकार, समाजसेवी और एक गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी बताया गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि चकेरी का नाम लगभग बदल दिया गया है। चकेरी एअरपोर्ट के अंदर और बाहर गणेश शंकर विद्यार्थी जी का नाम लिख दिया गया है। हलांकि अभी केंद्र सरकार ने अपनी तरफ से इसका आदेश नहीं दिया, जिसे जल्द ही हमलोग मंत्रायल के जरिए पास करा लेंगे। मैथानी ने बताया कि शहर की ऐसी कई सरकारी धरोहरें हैं, जो अंग्रेजों और मुगलों के नाम स ेचल रही हैं। इनकी लिस्ट भी यूपी सरकार को भिजवा दी गई है।

डीएवी छात्रावास का नाम अटल पड़ा
डीएवी छात्रावास का नाम अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी संस्थान के सचिव नागेंद्र स्वरूप ने दी। उन्होंने बताया कि इसी हॉस्टल के कमरा नंबर 104 में अटल जी ने अपने दो ससाल व्यतीत किए। यह इस हॉस्टल का गौरवशाली इतिहास रहा है। नागेंद्र स्परूप बताते हैं, अटल जी ग्वालियर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद डीएवी कॉलेज में साल 1945 में दाखिला लिया था। अटल जी ने शिक्षा के साथ सियासत की दिक्षा भी यहीं से सीखी। अटल जी डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में प्रथम श्रृणी से पास हुए थे। अटल जी अपने पिता के साथ इसी छात्रावास के रूम में रहते थे।