9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभु के चलते मुसाफिरों को मिली उड़ान, जल्द ही पुराने रूतबे में दिखेगा कानपुर

प्लेन देख गदगद कानपुर, सुरेश प्रभु से कहा धन्यवाद

3 min read
Google source verification
air service will start from kanpur today big Statement Suresh Prabhu

प्रभु के चलते मुसाफिरों को मिली उड़ान, जल्द ही पुराने रूतबे में दिखेगा कानपुर

कानपुर। चकेरी एअरपोर्ट से मंगलवार को फिर से हवाई सेवा की शुरूआत हो गई। सांसद डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी के साथ प्लेन से पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु का स्वागत यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने किया। इस मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा कि विकास के लिए कनेक्टिविटी सबसे ज़रूरी है। आने वाले समय मे एविएशन सेक्टर में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। मोदी सरकार इस कार्य को पूरा करने के लिए लगी हुई है। उत्तर प्रदेश आने वाले समय मे देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनेगा। देश का सबसे अच्छा इन्वेस्टर्स समिट उत्तर प्रदेश में हुआ है। मंत्री ने कहा कि कानपुर फिर से अपने पैरों पर खड़ा होगा और फिर से देश-विदेश में अपना रूतबा साहिल करेगा। मंत्री ने कहा कि हवाई सेवा शुरू हो जाने से शहर में उद्योगपति आएंगे और मिलें लगाएंगे। वहीं हवाई सेवा शुरू होने पर कानपुर के लोगों ने मंत्री सुरेश प्रभु को धन्यवाद दिया। बच्चों ने उन्हें फूल देकर स्वागत किया।
365 दिन के बाद भरेंगे उड़ान
शहर के अहिरवां एयरपोर्ट से करीब एक साल बाद फिर से हवाई सेवा की शुरूआत हो गई। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने कानपुर की सुधि नहीं ली, जिसकी वजह से एशिया का मैनचेस्टर अतीत के पन्नों में गुम हो गया। लेकिन दिल्ली में मोदी तो यूपी में योगी सरकार आने के बाद कानपुर के विकास के लिए रणनीति बनने लगी। 2017 से पहले यूपी की बागडोर अखिलेश यादव के हाथों में रही। केंद्र सरकार ने अहिरवां से हवाई यात्रा की शुरूआत के लिए अखिलेश सरकार से कईबार जमीन के साथ साजो-सामान मुहैया कराने को कहा, पर उनके कानों में जूं नहीं रेंगी। योगी सरकार आने के बाद इस पर कार्य शुरू हो गया और कानपुर भी देश-विदेश की हवाई सेवा से जुड़ गया।
मंत्री -सांसद एक साथ पहुंचे कानपुर
शुभारंभ समारोह की वजह से पहले दिन फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे देरी से दोपहर बाद 3ः15 पर उड़ान भर पपाई। वैसे फ्लाइट का समय दोपहर 1ः35 का है। वहीं दिल्ली जाने के लिए सोमवार की शाम तक शहरियों ने टिकट बुक कराईं। रविवार की अपेक्षा सोमवार को टिकट 736 रुपये महंगा होकर 7090 रुपये में बिका। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइसजेट की टीमें अंतिम चरण की तैयारियों में जोरशोर से जुटी रहीं। कानपुर से भाजपा सांसद डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी के साथ मंत्री सुरेश प्रभु प्लेन से चकेरी एअरपोर्ट में उतरे। मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि आपाताकाल के बाद से कानपुर की दशा खराब हुई जो 2014 तक जारी रही। मोदी सरकार आने के बाद अब कानपुर के दिन बहुरेंगे। डिफेंड कॉरीडोर के अलावा चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 26 हजार करोड़ का पैकेज यहां के कारोबारियों को देने जा रहा है।
अन्य शहरों के लिए भरेंगे उड़ान
सांसद जोशी ने कहा कि कानपुर से शुरू हो रही फ्लाइड अब कभी नहीं रूकेगी। पहले राजनीतिक पार्टियां चुनाव के वक्त हवाई सेवा शुरू कराती थीं और मतदान के बाद प्लेन उतरने बंद हो जाते थे, पर अब ऐसा नहीं होगा। जोशी ने बताया कि फ्लाइट को देश के कई नगरों से जोड़ा जाएगा। यहां से दिल्ली, बनारस, सूरत, चेन्नई के अलावा अन्य शहरों के लिए प्लेन उड़ेंगे। साथ ही जोशी ने स्पाइस जेट के सीएमडी से पायलट के प्रशिक्षण केंद्र कानपुर में खोलने को कहा। डॉक्टर जोशी ने कहा कि कानपुर सबसे ज्यादा कर देने वाला शहर है इसलिए कानपुर से ज्यादा से ज्यादा प्लेन उड़ें। स्पाइस जेट सीएमडी अजय सिंह ने सांसद से कहा कि आपकी सारी मांगे पूरी की जाएंगी। प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही देश ही नहीं विदेश के लिए प्लेन चकेरी से उड़ेंगे। वही हवाई सेवा शुरू होने के पहले दिन स्पाइस जेट की ओर से बुजुर्गों और 12 वर्ष से अधिक उम्र वाले छात्रों को छूट दी गई। सोमवार को सामान्य किराया 7090 रुपये (एक दिन पहले यह 6354 था) था। छात्रों और बुजुर्गों को 284 रुपये की छूट दी गई।