ऑडियो में कहा गया कि उसने विकास की मौत के दो दिन पहले उससे बात हुई थी और उसने यह सब करने के लिए मना किया था, वह कह रहा था कि मैं ऐसा कर दूंगा वैसा कर दूंगा। अगर ये सब बाते बाहर आ जाएं तो हो सकता मैं भी जेल चला जाऊं। यह ऑडियो पंचायत चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है। जिले के एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक आवाज है, वह अपने आपको विकास दुबे का साथी बता रहा है। और उसके साथ उसके घर में रहने की बात भी स्वीकार की है। इस ऑडियो की जांच की जा रही है, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।