कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला के मुताबिक पूछताछ में सीमा ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। अनुज रिश्तेदार है और बाकी दोनों युवक पुराने गुर्गे हैं। पैसों की समस्या के चलते तीनों की मदद से गैंग बनाया था। और फिर गांव-गांव में भूमि संबंधी व अन्य विवादों में हस्तक्षेप करके पैसे कमाना शुरू किया था। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके पास कुछ खेती है, लेकिन उससे आय नहीं होती है। चुनाव लडऩे का मन बनाया था, लेकिन रुपयों की समस्या थी। पंचायत आदि में दस्यु की पुरानी छवि के कारण लोग बात को गंभीरता से लेते थे। कभी धमकाना पड़ता था तो कभी समझौता कराती थी। इस तरह काम चल रहा था।