9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, ADG की बहन के साथ की लूटपाट

निरालानगर में दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, असलहा लहराते हुए अपराधी फरार

2 min read
Google source verification
निरालानगर में दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, असलहा लहराते हुए अपराधी फरार

कानपुर। शहर में अपराधियों को हौलसे बुलंद हैं। वह आएदिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। किदवईनगर थानाक्षेत्र स्थित निराला नगर निवासी एडीजी सुरक्षा शाखा लखनऊ की बहन के गले से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े गले से चेन लूट ली। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर असलहा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लुटेरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। वहीं मामले की जानकारी जब जिले के अलाधिकारियों को हुई तो उनके हाथ पैर फूल गए और मौके पर पहुंचे।
घर के बाहर निकलते ही तान दिया पिस्टल
निराला नगर निवासी सुमन आर्या शनिवार की सुबह अपने पड़ोस में काम कर रहे सफाई कर्मी को बुलाने के लिए घर से बाहर निकली थी। आर्या जैसे ही घर से बाहरआई, वैसे ही पीछ से दो बाइक सवार लुटेरे आ धमके। आरोपियों ने आर्या के गले में पड़ी चेन छीन ली। जब उन्होंने विरेध किया तो सिर पर पिस्टल तान दी। डर के चलते वह चुप हो गई और आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूट का शिकार हुई सुमन ने बताया की उनके भाई विजय कुमार वर्तमान में । एडीजी सुरक्षा शाखा के पद पर तैनात है और पूर्व में कानपुर में भी तैनात रह चुके है। सुमन ने बताया कि पिछले कई माह से महिलाओं के साथ वारदातों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अब तो हम जैसी महिलाएं भी अपने आपको असुरक्षित मान रही हैं। सीएम योगी और पुलिस अफसरों को अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जमीन पर उतरकर कार्रवाई करनी होगी।
तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
एडीजी की बहन के साथ लूट की जानकारी मिलते ही कानपुर के अलाधिकारी हरकत में आए और तीन थानों की फोर्स के साथ सीओ बाबूपुरवा अजीत कुमार रजक और गोविंदनगर सीओ मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही आपपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस लूटेरो की पहचान करने में जुटी है। सीओ बाबूपुरवा अजीत कुमार रजक ने बताया कि आरोपियों की संख्या दो बताई जा रही है। पीड़िता ने बाइक का नंबर नहीं देख पाई। हां उन्होंने आरोपियों का हुलिया जरूर बताया है। जिसके तहत पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
IPS विजय कुमार कानपुर में भी रहे हैं तैनात
एडीजी अपराध शाखा लखनऊ में तैनात विजय कुमार कुछ साल पहले कानपुर में बतौर एसएसपी के पद पर तैनाम रहे हैं। विजय कुमार की बहन ने बताया कि लूट के बाद हमने बड़े भाई को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने कानपुर पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को अरेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। सुमन ने बताया कि पुलिस चौराहों में वाहनों के चेकिंग के नाम पर वसूली करती है। अगर वह अपनी ड्यूटह मुस्तैदी के साथ करें तो अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग नहीं सकते। दिनदहाड़े आरोपियों ने मेरे साथ लूटपाट की और चौराहे से निकल गए। वहां तैनात पुलिस क्या कर रही थी। इस पर पुलिस के अलाधिकारियों को ऐसे पुलिसवालों को चिन्हित कार्रवाई करनी होगी।