पुलिस के मुताबिक बृजेश दो मोबाइल रखता था। एक पर व्हॉट्सएप चलाता था, दूसरे फोन का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए करता था। जिस रात उसका अपहरण हुआ, घर से निकलते समय वह व्हॉट्सएप वाला मोबाइल घर पर ही भूल गया। पुलिस ने उसके घर से मोबाइल बरामद कर चैट रिकवर करवाया। करीब एक दर्जन नंबर सर्विलांस पर लगवाए। इसमें साक्षी नाम का नंबर वारदात की रात से बंद था। शक होने पर पुलिस ने इस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई, तो पता लगा कि फेक आईडी से सिम लिया गया था। सर्विलांस ने बी पार्टी की सीवीआर निकाली यानी इस नंबर से जिसे कॉल की गई थी। इसके बाद पुलिस सुबोध तक पहुंच सकी।