डीएम ने जताई खुशी
डीएम ने धरना समाप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हमारी बात को सुना और कोरोना वायरस के खतरे को जाना। महिलाएं शांमिपूर्ण तरीके से धरने को समाप्त कर अपने घर लौट गई हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि लाॅकडाउन का पालन करें। घर से बाहर नहीं निकलें। दुकान, बाजार और बैंक सुबह 6 से लेकर दोपहर 11 बजे तक ख्ुाले रहेंगे।