17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री नकवी ने विपक्ष एकता पर ली चुटकी, करप्शन-बेइमानों पर पीएम मोदी पड़े भरी

केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल के कार्यकाल का लेखाजोखा लेकर कानपुर पहुंचे, विपक्ष की एकता पर जुमानी प्रहार किया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 30 May 2018, 1:14 AM IST

केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल के कार्यकाल का लेखाजोखा लेकर कानपुर पहुंचे, विपक्ष की एकता पर जुमानी प्रहार किया

मंत्री नकवी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी, पीएम मोदी के चलते दाल नहीं गलने वाली

कानपुर। मोदी के गुजरात से दिल्ली तक के सफर में वह लगातार असहिष्णुता झेलते रहे। उनकी राह में रोड़े लगाए जाते रहे, लेकिन जनता उनके खिलाफ साजिश करने वालों को निपटाती रही। पीएम ने बेईमानों और करप्शन करने वालों पर प्रहार किया, जिसके चलते विपक्षी नेता एक साथ उन्हें हटाने के लिए आ गए, पर ऐसा होगा नहीं। आज विकास देश का मिजाज बन चुका है। हम पिछली केंद्र सरकार के दस साल के नाकामियों के निशान मिटाकर कामयाबी के कदमों के पुख्ता निशान बनाने में कामयाब रहे हैं। बदलते भारत की तारीफ दुनिया में हो रही है। सब जान गए हैं कि भारत विश्वगुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। पिछले चार वर्ष में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।यह बात केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मर्चेंड चैंबर हॉल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पीएम मोदी के कार्यो की दी जानकारी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को कानपुर आए। केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल के कार्यकाल का लेखाजोखा लेकर कानपुर पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास मंत्री ने मर्चेंड चैंबर हॉल में मिशन 2019 के लिए बीजेपी ने “साफ़ नियत सही विकास“ टाइटल के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री नक़वी ने हॉल में मौजूद भाजपाई के साथ ही अन्य लोगों को बीजेपी सरकार के चार सालों की उपलब्धियां गिनाई। नकवी ने ऐलान कि अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। इस मौके पर केदं्रीयं मंत्री ने कहा कि आठ राज्यों में हिन्दुओं की संख्या कम है। जम्मू-काश्मीर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज हो गई है, वहीं अन्य सात राज्यों कर फैसला सरकार को करना है। जैसे ही रिपोर्ट आती है, वैसे ही इस मुद्दे का समाधान कर दिया जाएगा।
419 बिलियन डॉलर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार
केंद्रीय मंत्री नकवी ने ने कहा कि देश में पिछले 60 साल से देश व प्रदेशों में परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद का राज चला। जिसका परिणाम यह हुआ कि देश विकास की राह से भटक गया। सत्ताधारी दल गरीब जनता के बजाए अपने घर-पार्टी का विकास किया। लेकिन 2014 में मोदी सरकार आने के बाद इन सबकी दुकानें बंद हो गई और इसी के चलते विपक्षी दल पीएम मोदी से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ गए हैं। पर इनकी दाल अब नहीं गलेगी। मंत्री नकवी ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 419 बिलियन डॉलर हो गया है। साथ ही कहा कि एलपीजी, संसद और हज की सब्सिडी खत्म करने का बड़ा कदम मोदी सरकार ने उठाया। राजनीतिक पारदर्शिता लेकर आए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
कांग्रेस की देन है नीरव-कोठारी
बैंकों में हो रहे फ्रॉड के सवाल पर बोले कि नीरव मोदी जैसे लोग बेनामी कंपनियां बनाकर बैंकों से धन लूटते रहे। यह हमारे कार्यकाल में नहीं हुआ। पहले की सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया। हमने तीन लाख बेनामी कंपनियों पर कार्रवाई की। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि दोनों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। साथ ही उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि चुनाव जीतने पर ईवीएम सुपहिट फिट और हारने के खलनाक बन जाती है।
त्रिपत तलाक सती प्रथा जैसी कुप्रथा
कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, नोटबन्दी जैसी तमाम योजनाओं को लागू कर और उन्हें पूरा कर देश भर में एक नया आयाम छुआ है। हंसते हुए कहा कि आपके प्रदूषित शहर कानपुर के लिए भी मोदी जी कई ट्रेनों की सौगात मोदी सरकार ने दी है और इस शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया। इस दौरान उन्होंने सबसे अहम बात तीन तलाक पर कही, कहा कि तीन तलाक को लेकर केन्द्र सरकार बेहद गंभीर है और यह सती प्रथा जैसी कुप्रथा है। जिसे खत्म केन्द्र सरकार हर हाल में खत्म करेगी चाहे विपक्ष विरोध करे या मौलाना।