28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के करीबी ने अखिलेश से बना ली दूरी, जमीन पर शिवपाल के लिए शुरू की पैरोकारी

राज्यसभा सांसद ने सेक्यूलर मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ घाटमपुर इलाके के यादव बाहूल्य गांवों का किया दौरा, समाज के लोगों से जानी राय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 22 Oct 2018, 8:36 PM IST

chaudhary sukhram singh is start campaigning for shivpal

मुलायम के करीबी ने अखिलेश से बना ली दूरी, जमीन पर शिवपाल के लिए शुरू की पैरोकारी

कानपुर। मुलायम सिंह की राजनीति को ऊंचाईयों तक ले जाने का कार्य चौधरी हरमोहन सिंह ने किया। इसी के लिए मेहरबान सिंह का पुरवा को छोटी सैफई के नाम से जाना जाता था और सारे फैसले चौधरी के चौखट में लिए जाते थे। लेकिन 2012 में मुलायम सिंह ने यूपी की सत्ता अखिलेश यादव के हाथों में सौंप दी तो चौधरी भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए। इसी के बाद चौधरी व मुलायम परिवार के बीच दुरियां बढ़ गई। पिछले छह सालों से सपा का कोई बड़ा नेता चौधरी गांव नहीं आया और इसी के चलते अब उनके बेटे राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना शिवपाल यादव के लिए पैरोकारी करने शुरू कर दी है।

गांवों का दौरा कर टटोली नब्ज
विधान परिषद के सभापति रहे राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव व उनके परिवार का आसपास जिलों तक की राजनीति में खासा प्रभाव है। पिता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि में नए सियासी आगाज का संकेत उन्होंने सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को मुख्य अतिथि बनाकर दिया। कुछ चर्चा तो तब शुरू हुई थी। उसके बाद रविवार को सांसद सुखराम सिंह सेक्युलर मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवमोहन सिंह चंदेल, देहात जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा से लेकर पहले ही शिवपाल के हमराह बन चुके सपा ग्रामीण के पूर्व जिला महामंत्री विनोद प्रजापति आदि के साथ घाटमपुर में भ्रमण को निकले। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने शिवपाल यादव के पक्ष में कसीदे पढ़े। साथ ही मौजूदा राजनीति की नब्ज भी टटोली।

नेता जी के बताए रास्ते पर चल रहे
पुण्य स्मृति के अवसर पर पहली बार क्षेत्र के दौरे पर निकले सुखराम सिंह रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रही सपा नेत्री सोमवती संखवार के आवास पर बैठक की। दोनों के बीच करीब एक घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसमें मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह यादव का ही योगदान है। चौधरी. सुखराम सिंह यादव कहते हैं कि हमें बनाने वाले नेताजी मुलायम सिंह यादव ही हैं। वह जो आदेश देंगे, मैं उसी के अनुसार निर्णय लूंगा। हां, ग्रामीण क्षेत्र में कुछ कार्यक्रम लगे थे, उनमें गया था। साथ ही हमारा और शिवपाल यादव को बचपन से साथ है और दोनों ने चौधरी साहब और नेता जी की अंगुली पकड़ कर सियासत का ककहरा पढ़ा है।

रघुराज शाक्य ने कहा हमारे साथ हैं सुखराम
सेक्युलर मोर्चा कानपुर मंडल के प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि चौधरी सुखराम सिंह यादव समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं और उनके और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के बहुत गहरे रिश्ते हैं। दोनों नेता मुलायम सिंह के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। चौधरी सुखराम सिंह पहले भी शिवपाल यादव के साथ थे, आज है और कल भी उनका आर्शीवाद मोर्चे को मिलता रहेगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे। पर आज के वक्त समाजवादी पार्टी के अंदर कुछ चापलूस बैठ गए हैं और हम जैसे नेताओं के खून-पसीने से तैयार साइकिल को बर्बाद करने में लगे हैं। देखते हैं कब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कब जागेंगे।