6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश के दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया गया

Operation Sindoor, Enemies answered in their own language मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है।

less than 1 minute read
Google source verification
विकास कार्यों का लोकार्पण फोटो सोर्स 'X'

फोटो सोर्स 'X'

Operation Sindoor, Enemies answered in their own language मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया गया। देश के दुश्मनों को सबक मिला। भारत का शौर्य दुनिया ने देखा। दुश्मन का एयर डिफेंस तबाह किया गया। दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिगत मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहली ट्रेन बच्चों को लेकर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की रैली: लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर से संबंधित वाहनों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2021 में मेट्रो का शुभारंभ किया था। आईटीआई से मोतीझील तक कार्य का उद्घाटन 2021 में हुआ था। द्वितीय फेस का लोकार्पण आज होने जा रहा है। पनकी, घाटमपुर, एटा, सोनभद्र के ओबरा, बुलंदशहर के खुर्जा में थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन का कार्यक्रम हो रहा है। भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25000 मेगावाट की क्षमता हो गई है। पीएम सूर्य योजना की स्कीम आगे बढ़ाई गई है। 1 लाख 31 हजार घरों को रूफटॉप के माध्यम से बिजली की जोड़ा गया है। अब 11 लाख परिवारों को पीएम सूर्य योजना के जोड़ने का लक्ष्य है। 47600 करोड़ के 15 विकास योजनाओं का उपहार दिया गया। जिसमें तापीय परियोजना, रेलवे ब्रिज, अग्निशमन केंद्र मेट्रो, ट्रीटमेंट प्लांट की योजनाएं शामिल है। मोती झील से कानपुर सेंट्रल के बीच भूमिगत मेट्रो का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर पहली मेट्रो को रवाना किया। मंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य शामिल है।