कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) में तैनात एक कर्नल पर अपने ही दोस्ती की पत्नी संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्नल ने पार्टी में बुलाकर दोस्त की रशियन पत्नी को नशीला पदार्थ दिया, बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।