
घर-घर कुडी खटका रही कांग्रेस, केस्को मुख्यालय दंगल में तब्दील
कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज लगभग-लगभग हो चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी सियासी जमीन को पाने के लिए जुट गए हैं। सपा व बसपा के संभावित गठबंधन की आहट भांप कांग्रेस एकला चलो की राह पर चल पड़ी और केंद्र की मोदी तो यूपी की येगी सरकार की पोल जनता के बीच जाकर खोल रही है। वहीं जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के लिए सरकार के अधिकारियों से पंजा की भिड़न्त भी श्ुरू हो गई है। रमजान के महिने में कानपुर के दर्जनों इलाकों में बिजली ने कोहराम मचा रखा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी लोगों के घर-घर जाकर समस्याएं सुने रहे थे, तभी कईयों ने बिजली कठौती को लेकर शिकायत कर दी। कांग्रेसी जनता के साथ केस्को मुख्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। डायरेक्टर तकनीकी से काफी देर तक नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर डायरेक्टर के निलंबन की मांग पर अड़ गए। जिसके चलते कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ की केस्को के अलाधिकारी आए और कांग्रेस के नेताओं से चर्चा की।
कांग्रेस ने लोकसभा का किया आगाज
राजबब्बर, गुलाब नबी आजाद और जितिन प्रसाद ने कानपुर में दौरा कर कांग्रंसियों को एकला चलो की राह का मंत्र देकर भाजपा सरकार की पोल खोलने के लिए लोगों के घर-घर जाने का फरमान सुनाया था। इसी के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-एक विधानसभा के वार्डो में जाकर जनता की समस्याएं सुनने के साथ ही तत्काल उन्हें निपटाने के लिए सरकारी बाबुओं के पास पहुंच जाते हैं। मुस्लिम बाहूल्य इलाके में रमजान के महिने में भीषएा बिजली कौटती को लेकर लोगों ने कांग्रेसियों से शिकायत की। जिसके चलते शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर में चल रहे बिजली संकट को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कांग्रेसियों की डायरेक्टर तकनीकी राधेश्याम यादव से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हो-हल्ला शुरू हो गया। डायरेक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कांग्रेसी जमीन पर बैठकर धरना देने लगे। केस्को के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई।
AE ने कहा अब योगी की सरकार
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने बताया कि डॉयरेक्टर ने हमें अपशब्द कहे और पुलिस को बुला जेल भिजवाने की धमकी दी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि नवाबगंज के ब्रम्हपुरी, लालफाटक स्थित करीब दस हजार लोग बिजली के संकठ से जूढ रहे हैं। बुधवार को बिजली रात 11 बजे गई और दूसरे दिन दोपहर बारह बजे आई। हमने इसकी शिकायत एई गुप्ता से की तो उन्होंने कहा कि अब सपा, कांग्रेस की नहीं, योगी की सरकार है। जाओ जहां चाहों वहां शिकायत कर दो। तुम लोगों को कोई नहीं सुनेंगे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने बताया पिछले एक साल से इस इलाके में आएदिन तार टूट कर गिर जाते हैं। ट्रांसफार्मरर फुंक जाने पर 24 से 30 घंटे ठीक करने में लगते हैं। जब जनता शिकायत करती है तो विभाग के अफसर फोन विजी कर देते हैं।
MD से मिलकर की शिकायत
कांग्रेसी आलोक मिश्रा ने केस्को एमडी से बातचीत कर पूरी स्थिति बताई। इसके बाद एमडी ने आकर स्थिति को संभाला। कार्यकर्ताओं ने निदेशक को निलंबित करने की मांग की, जिस पर उन्होंने दुर्व्यवहार पर जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि बिना बिजली के जनता कराह रही है। अफसर जनता के साथ अभद्रता कर रहे हैं। आलोक मिश्रा ने बताया कि जिन-जिन इलाकों में भाजपा के जनप्रतिनिधि रहते हैं, उन-उन इलाकों में भरपूर बिजली दी जा रही है। नाबवगंज, पुराना कानपुर, बजरिया, मुलगंज सहित पूरे साउथ इलाके में रामत होते ही बिजली चली जाती है। पर कांग्रेस जनता के लिए सरकार व सरकारी बाबुओं की नींद ***** कर देगी। अगर जेल भी जाना पड़ेगा तो कांग्रेसी जाएंगे।
Published on:
16 Jun 2018 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
