राज्यपाल के हाथों होगा शुभारंभ
इस वेबिनार का उद्घाटन 30 मई को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, ईरान के निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह रहेंगे। अध्यक्षता विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता करेंगी। आयोजक डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि मंथन के बाद एक रिपोर्ट तैयार होगी, जो ईरान व देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।
ये विशेषज्ञ साझा करेंगे जानकारियां
इस वेबिनार में डॉ. अली मम्हूरी (कोआर्डिनेटर-पारडीस टेक्नोलॉजिकल पार्क एंड वाइस प्रेसिडेंट-साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ईरान), डॉ. मोहसिन आजिमी नेहद (मेडिकल जेनेटिक्स विभाग, नेशबूर यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस, ईरान), डॉ. नय्येरेह अमिनिसानी (क्लीनिकल इपीडिमियोलॉजी विभाग, नेशबूर यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस, ईरान), पद्मभूषण डॉ. केके तलवार (पूर्व चेयरमैन-मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया एंड पूर्व निदेशक-पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़), पद्मभूषण प्रो. एनके गांगुली (पूर्व महानिदेशक-आईसीएमआर एंड अध्यक्ष-जेआईपीएमईआर पाण्डिचेरी) व पद्मश्री प्रो. रविकांत (निदेशक-एम्स ऋषिकेश एंड पूर्व कुलपति-केजीएमयू) शामिल होंगे और इस विषय पर अपनी ओर से जानकारियों को साझा करेंगे।