
Dense fog in morning कानपुर और कानपुर मंडल के जिलों में अगले 5 दिन तक सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। तेज हवा भी चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 23.5 जो सामान्य से .5 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 रहने का अनुमान है। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। आगामी 17 दिसंबर को सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन देर रात के बाद कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा भी चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सी आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे धूप बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मंगलवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम के समय उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
16 Dec 2024 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
