17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर पर डिप्टी सीएम का सबसे चौंकाने वाला बयान, देखें क्या बोल गए

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कह दी बड़ी बात, दोनों पक्षों के सहयोग से होगा राममंदिर का निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 14 Nov 2017, 4:52 PM IST

dinesh sharma

dinesh sharma

कानपुर. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मंगलवार को कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यालय में छात्र नेताओं के साथ बैठक की। इसके चलते पत्रकारों से बात करने के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी का मत है कि दोनों पक्ष के लोग आपसी सहमति के आधार पर राममंदिर के निर्माण पर निर्णय लें। अगर सर्वसम्मति के साथ ही कोर्ट के जरिए हल निकल आता है तो ये भारत के लिए गौरव की बात होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के सत्तर साल बीत जाने के बाद भी ये मुद्दा नहीं सुलझने के बजाय उलझता गया और इसके पीछे सीधा कांग्रेस का हाथ है।

125 करोड़ लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज कानपुर के नवीन मार्केट स्थित भजापा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पर वो छात्र नेताओं के साथ बैठक की और चुनाव में भाजपा का साथ देने की बात कही। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राममंदिर हमारा चुनावी मुद्दा कभी नहीं रहा, ये भाजपा के साथ ही देश के 125 करोड़ लोगों की आस्था का मुद्दा है। पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि राममंदिर आंदोलन के साथ ही दूसरा पक्ष आपस में बैठक कर इसको हल करने के लिए आगे बढ़े। भाजपा सरकार की पहल जारी है और रामंमदिर के निर्माण के लिए दोनों पक्षों के लोग बैठकर बातचीत कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर बातचीत से राममंदिर का हल निकलता है तो देश के लिए ये गौरव की बात होगी।

नहीं तो कोर्ट के जरिए निकलेगा रास्ता

डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार चाहती है कि रामंमदिर का हल बातचीत से निकले। अगर इस पर सफलता नहीं मिलती तो हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार करेंगे। कोर्ट जो निर्णय देगी वो हमसब को मंजूर होगा। हमें अपनी न्यायपालिका पर विश्वास है कि वो देश के सवा सौ करोड़ जनता के आस्था भगवान राम पर सही निर्णय देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि दोनों पक्ष तो बातचीत कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों के नेता व्यवधान डाल रहे हैं। वो नहीं चाहते कि अयोध्या का हल नहीं निकले। क्योंकि अगर राममंदिर का निर्माण हो जाता है तो देश के आधे से ज्यादा राजनीतिक दलों की दुकानें बंद हो जाएंगी।

यूपी में खिलेगा कमल

डिप्टी सीएम ने निकाय चुनाव पर कहा कि यूपी में भाजपा की लहर चल रही है। यहां की जनता विधानसभा के बाद निकायों में हमारी सरकार बनाने जा रही है। विरोधी दलों के पास मुद्दे नहीं बचे। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास कर रही है। अब हर घर में बिजली आती है तो गरीब भी अपने टॉयलेट में शौचक्रिया को जाता है। पहले की सरकारें अपने करीबियों और खास लोगों के लिए योजनाएं चलाती थी, लेकिन योगी सरकार 22 करोड़ जनता के लिए योजनाएं बनाती और जमीन पर चलवाती है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जो कार्य किया है, उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी दिखाई पड़ रहा है। बीजेपी के नेता सब अलग-अलग जिलों के प्रवास पर जा रहे है, वहां उन्हें जनता का अटूट प्यार मिल रहा है।