3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वामी को मौर्या ने सुनाई खरी-खरी, जिन्ना की तस्वीर एएमयू कैम्पस से हटी

घाटमपुर के छांजी गांव में लगाई चौपाल, जिन्ना प्रकरण पर कुछ दिन बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 4 May 2018, 11:47 AM IST

घाटमपुर के छांजी गांव में लगाई चौपाल, जिन्ना प्रकरण पर कुछ दिन बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या गुरूवार को घाटमपुर पतारा विकास खंड के गांव छांजी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल गलाकर उनकी समस्या सुनी। इसी दौरान पत्रिका से खास बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने जिन्न्ना विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा जिन्ना को जो लोग महापुरूष बता रहे हैं वह उसके इतिहास से वाकिफ नहीं है। जिन्ना के चलते देश का बंटवारा हुआ और लाखों इंसानों के खून से धरती लाल पड़ी। जिन्ना एक कालित था, जिसे समाज कभी माफ नहीं करेगा। जिन्ना की तस्वीर तो दूर की बात उसका नाम लेना भी हम गुनाह समझाते हैं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की तिपण्णी पर पार्टी संगठन उनसे स्पण्टीकरण मांगेगा और उन्हें भी आकर अपनी सफाई और माफी मांगनी चाहिए।
हम सब के लिए बुरी खबर
घाटमपुर के छांजा गांव में चौपाल लगाने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि डब्ल्यूओ की रिपोर्ट में कानपुर को सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है, जो हम सबके लिए बुरी खबर है। लेकिन हम यह वादा करते हैं कि चार साल यही कानपुर विश्व का सबसे ज्यादा सुविधओं और रोजगार देने वालों शहरों में शुमार किया जाएगा। विपक्ष दलों ने पिछले दो दशक से इसे गर्त पर धकेल दिया। 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद इसका इलाज किया जा रहा है। गहरे घाव हैं भरने में थोड़ा तो वक्त लगेगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने के नाले हैं, जिनके दुरस्ती करण के नाम पर करोड़ों रूपए सपा-बसपा सरकार के दौरान आए पर पैसा नेताओं और अफसरों ने आपस में बांट लिया। हम जांच के बजाए कार्य करा रहे हैं और आने वाले वक्त में जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
गांधी और आंबेडकर हमारे अराध्य
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के जिन्ना को महापुरूष के बयान पर डिप्टी सीएम ने खुलकर जुबानी हमला दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने जिन्ना को इतिहास नहीं पढ़ा या हो सकता है कि वह कहना कुछ और चाहता हो मुंह से कुछ और ही निकल गया हो। जिन्ना कभी हमारा हितैषी नहीं हो सकता। वह कातिल है और आगे भी कातिल ही रहेगा। स्वामी प्रसाद र्मौर्या से पार्टी हाईकमान स्पष्टीकरण मांगेगा और वह अपना बयान पार्टी फोरम में रखेंगे। फिर भी हमारी देश के जनप्रतिनिधियों के साथ ही तमाम लोगों को सलाह है कि जिन्ना के बजाए आंबेडकर, महात्मा गांधी, अब्दुल कलाम , भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस को देश की धरोहर हैं और जनता को इनके बारे में बताएं।
तस्वीर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी के साथ ही जिला प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। जिन्ना की तस्वीर कैसे छात्रसंघ के कार्यालय पर लगी इसकी पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद जिन्होंने ऐसा कृत्य किया है उनके खिलाफअ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि यूनीवर्सिटी के छात्रों को सियासत के बजाए शिक्षा पर जोर देना चाहिए। अगर तस्वीर लगानी है तो देश के महापुरूषों की लगाएं। कहा, पिछले कुछ सालों से देश में कुछ लोग आएदिन देश विरोधी बातें कर महौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बहुत ही गलत है। हर इंसान को संविधान के तहत कार्य करना चाहिए और देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना चाहिए।
जून तक कानपुर गड्ढा मुक्त
डिप्टी सीएम ने कानपुर के लोगों को भरोसा दिया है कि बारिश शुरू होने से पहले कानपुर गड्ढा मुक्त शहर हो जाएगा। एक साल पहले जब हमने यूपी को गडढ्ा मुक्त करने की घोषणा की तो पता चला कि प्रदेश के कई जिलों में सड़के कागजों में ही बनी थी। इसी के चलते कुछ देर हुई। लेकिन कानपुर जिला प्रशासन को सख्त आदेश दे दिए गए हैं कि जून के आखरी हफ्ते तक शहर को गड्ढा मुक्त कर दे। ऐसा नहीं करने पर उपरोक्त अधिकारी के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील की वह प्रदूषण को बचाने के लिए आगे आएं। शहर के स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए सरकार का सहयोग दें। वाहनों का कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपड़ करें।