28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हफ्ते पहले मौत खींच लाई थी यहां, 5 घंटे बाद गोताखोरों व दमकल कर्मियों ने खोज पाया शव, देखें लाईव वीडियो

अअपने साथियों के साथ वह नदी किनारे निकला था, तभी नहाने के दौरान वह रिंद नदी के नाले में डूब गया। पुलिस की सूचना पर गोतोखोरों व फायर कर्मी 5 घंटे बाद शव तलाश कर सके।

2 min read
Google source verification
river death

एक हफ्ते पहले मौत खींच लाई थी यहां, 5 घंटे बाद गोताखोरों व दमकल कर्मियों ने खोज पाया शव

कानपुर देहात-कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद के ग्राम सलेमपुर महेरा गांव में उस समय हडकंप मच गया, जब रिन्द नदी के उफान जल में एक किशोर की डूबकर मौत हो गयी। बताया गया कि किशोर गांव के ही तीन दो मित्रो के साथ बकरी चराने के लिए नदी की तरफ गया था। तभी नहाने के लिए जैसे ही वह नदी के नाले में कूदा तो वह डूबने लगा। उसे डूबते देख साथी घबरा गए लेकिन बचाने की हिम्मत नही जुटा सके। आनन फानन में साथियों ने गांव जाकर सूचना दी। परिजनों ने रसूलाबाद कोतवाली में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहराई का अंदाजा लगाते हुए मल्लाहन पुरवा गांव से गोताखोर व दमकल कर्मी बुलाये। तब जाकर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव ढूंढकर निकाला जा सका। इस दौरान समूचा गांव वहां एकत्रित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दमकल टीम व गोताखोरों ने झोंकी ताकत

दरअसल सलेमपुर महेरा निवासी रमेश चंद्र का 16 वर्षीय पुत्र भोला अपने जानवरो को चराने अपने मित्रों पंकज और सत्यम के साथ रिन्द नदी के किनारे गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी मे डूब गया। बताया गया कि नाले की गहराई करीब 35 फुट है। गहराई अधिक होने के कारण साथ नहाने गए मित्रों नें भोला को बचाने का प्रयास किया मगर असफल रहे। भोला के भांजे ने जाकर गाँव में सूचित किया, जहाँ से कोतवाली रसूलाबाद को सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ एवं इन्स्पेक्टर की उपस्थित में फायर टीम के सिपाही राजेन्द्र पाल नें नाले में छलांग लगा डूब चुके भोला को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन तलाश नहीं कर सके।

मजदूरी करके परिवार करता है गुजारा

इंस्पेक्टर रसूलाबाद सुशील कुमार सिंह द्वारा शिव शंकर मल्लाहन पुरवा के गोताखोर को बुलाया गया वह भी अकेले शव को नहीं निकाल पाया। इसके बाद मल्लाहन पुरवा से राजा सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह लड़का नोएडा में नौकरी करता था। अभी एक हफ्ता पहले ही गाँव आया था। ग्राम प्रधान पति महेरा अर्जुन सिंह ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है, मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता था। पुलिस द्वारा किशोर को सीएचसी रसूलाबाद लाया गया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सौरभ शाक्य ने परीक्षण में मौत होने की पुष्टि की। घटना के संबंध में उप जिलाअधिकारी रसूलाबाद नें बताया शासन द्वारा सुनिश्चित मुआवजा परिवार को दिलाया जाएगा। परिवार बेहद गरीब है, इनकी यथा संभव मदद की जायेगी।