1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
मासूम ट्विंकल की घटना को लेकर सड़क पर उतरे लोग, इस तरह विरोध कर की फांसी की सजा की मांग
Play video

मासूम ट्विंकल की घटना को लेकर सड़क पर उतरे लोग, इस तरह विरोध कर की फांसी की सजा की मांग

ग्रामीणों ने घटना का पुरजोर विरोध करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 8 Jun 2019, 4:19 PM IST

कानपुर देहात-समाज मे पल रहे हैवानों की हैवानियत की एक और घटना सामने आने पर पूरा देश दहल उठा। अलीगढ़ में 3 वर्षीय मासूम टिंकल की हैवानियत व बेरहम हत्या से पूरे देश के लोगों में आक्रोश पनप रहा है, बस एक ही मांग उठ रही है कि आरोपियों को फांसी दो, मौत की सजा दो। हो भी क्यों ना, वहशी दरिंदों ने मासूम के साथ वह कृत्य किया, जिसका हम सब अनुमान नही लगा सकते हैं। इसके चलते कानपुर देहात के कहिंजरी रसूलाबाद में उज्ज्वल भारत अभियान के तहत डीएन अकेडमी के छात्रों व ग्रामीणों ने आज इस घटना से आहत होकर कानपुर रसूलाबाद मार्ग पर आरोपियों का पुतला जलाया। ग्रामीणों ने घटना का पुरजोर विरोध करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने “बेटी ट्विंकल के हत्यारों को फांसी दो” लिखी तख्तियां लेकर मुख्य मार्ग पर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। दरअसल सूबे के अलीगढ़ के टप्पल में महज 3 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ जो घटना हुई, उसे लोग बयां भी नही कर पा रहे हैं। बीते 30 मई से लापता इस मासूम बच्ची को लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस की लापरवाही से एक मासूम दरिंदो के हाथों शिकार हो गयी।

 

घटना से क्षुब्ध लोगों के जेहन से अब एक ही आवाज निकल रही है कि अब महिलाओं के बाद मासूम बच्चियां बेरहमी का शिकार हो रही हैं, कैसा ये समाज है, आखिर इन दरिंदों को मौत की सजा क्यों नही दी जाती है। आखिर मासूम का कौन सा कसूर था, जो उसे ऐसी सजा मिली। देखा जाए तो पूरे देश में लोगों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है। फिलहाल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग उठ रही है। जिससे समाज मे पल रहे ऐसे हैवानों की सबक मिल सके।