30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम ने कहा कि संपर्क में हैं सपा के कई विधायक, लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं करती भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा साफ सुथरी छवि वालों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी, जिन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 31 Oct 2021, 1:44 PM IST

डिप्टी सीएम ने कहा कि संपर्क में हैं सपा के कई विधायक, लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं करती भाजपा

डिप्टी सीएम ने कहा कि संपर्क में हैं सपा के कई विधायक, लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं करती भाजपा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. सीएसए विश्वविद्यालय (CSA University) कानपुर में बीजेपी क्षेत्रीय बैठक में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dupty CM Dinesh Sharma) ने सपा (Samajwadi Party) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है इसलिए पार्टी को अनुशासित लोग चाहिए। जबकि समाजवादी पार्टी के 60 प्रतिशत विधायक भाजपा में आना चाहते हैं। मगर भाजपा (BJP) में सपा के लोगों को स्वीकार नहीं किया जाता है। सपा में गुंडई और भ्रष्टाचार की भरमार है। अनुशासित लोगों के लिए ही भाजपा में जगह होती है।

भाजपा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करती

सीतापुर के बीजेपी विधायक द्वारा सपा सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने वक्तव्य दिए। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों में जाने वाले लोग भाजपा के लिए पहले से ही निष्क्रिय हो चुके हैं। भाजपा की अगर मंशा हो जाए तो दूसरी पार्टियों के लोग लाइन लगाकर खड़े हो जाएंगे, लेकिन उनकी पार्टी को ऐसे लोग नहीं चाहिए। हम गुणवत्ता से समझौता नहीं कर सकते हैं।

बीजेपी को साफ सुथरी छवि वाले लोग चाहिए

उन्होंने कहा कि भाजपा साफ सुथरी छवि वालों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी, जिन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर भरोसा रखती है। इस बीच बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सपा और उसके नेताओं की स्थिति छलनी जैसी है। वह दूसरे पर आरोप तो लगाते हैं, लेकिन अपने अंदर नहीं झांकते हैं कि उनकी छवि क्या है।