वहीं इस घटना की खबर लगते ही एडीजी कानपुर जोन, आईजी रेंज, एसएसपी कानपुर तमाम आलाधिकारी भारी पुलिस बल मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ डीजीपी एचसी अवस्थी, एडीजी एलओ प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना पर डीजीपी ने कहा है कि हत्या के प्रयास मामले में दबिश देने गई टीम पर पहले से ही घात लगाए बदनमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां झोंक दी। जिससे हमारी पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। बदमाशों की इस फायरिंग में एक सीओ, एक एसओ, एक चौकी इंचार्ज, 5 सिपाही शहीद हुए हैं। जबकि 4 सिपाही घायल हैं, जिनमें एक गंभीर है।