11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को कर रहे साकार, यूपी में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का होगा निर्माण

देश में महज 22 न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हैं मौजूद, 2026 तक इनकी संख्या हो जाएगी अस्सी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:15 AM IST

eighty nuclear centers in the up till 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को कर रहे साकार, यूपी में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का होगा निर्माण

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम को कामयाब बनाने के लिए जहां भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर दिनरात एक किए हुए है तो वहीं देश की तीन आईआईटी शिक्षण संस्थानों ने भी कमर कस ली है। इन्हीं में से एक आईआईटी कानपुर है। यहां पर न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके बन जाने से बुंदेलखंड सहित प्रदेश के अन्य जिलों में लोगों को बिजली 24 घंटे मिलगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बीके सपरा ने आईआईटी कानपुर पहुंची और उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान इस प्लांट के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर सपरा ने बताया कि अभी देश में 22 न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हैं, जो 2026 तक बढ़कर 80 हो जाएंगे। चेन्नई में देश की तकनीक पर प्लांट तैयार हो चुका है, जिसमें बिजली उत्पादन का काम शुरू हो गया है। इसके चालू हो जाने से दक्षिण भारत के लोगों को बिजली की किल्लत से मुक्ति मिल जाएगी।वहीं यूपी में 2020 तक एक नया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे करोड़ों लोगों को बिजली मिलेगी।

आईआईटी कानपुर का अहम रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2018 तक हर घर में बिजली कनेक्शन पहुंचा देंगे और लगभग उनका वादा पूरा हो गया है। पर कनेक्शन देने के बाद बिजली कहां से लाई जाएगी उसके लिए भी मोदी सरकार ने कदम उठाए हैं। बिजली मंत्री पियूष गोयल की पहल पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर देश में कई न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का निर्माण करा रहा है और इसी के तहत यूपी में भी एक पॉपर प्लांट लगेगा। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बीके सपरा ने बताया कि नरौरा के बाद यूपी में दूसरे प्लांट के लिए काम शुरू हो गया है। बताया, आईआईटी कानपुर, दिल्ली, मुंबई के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वदेशी न्यूक्लियर रिएक्टर तैयार कर रहे हैं। इसमें कंप्यूटराइज्ड प्रोग्रामिंग, कोडिंग, सुरक्षा, भारतीय मानक आदि शामिल हैं।

महज 22 न्यूक्लियर पॉवर प्लांट
डॉक्टर बीके सपरा इसके पहले अपनी टीम के साथ आईआईटी कानपुर में बन रहे न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की गुणवत्ता परखने वाले सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉक्टर सपरा ने बताया कि 2026 तक 80 न्यूक्लियर रिएक्टर होंगे, जबकि अभी सिर्फ 22 हैं। यह कुल उर्जा की खपत का महज पांच फीसद हैं। डॉक्टर सपरा ने कहा कि, दिन पर दिन बढ़ती खपत से प्राकृति संसाधन समाप्त होते जा रहे हैं। चाहे वह ईंधन के रूप में हों या फिर उर्जा के रूप में। ऐसे में हमनें पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश शुरू कर दी है। डॉक्टर सपरा बताती हैं कि, यह समस्याएं लगभग सभी देशों में है, जिसपर न्यूक्लियर एनर्जी (परमाणु उर्जा) को सबसे बेहतर माना गया है। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी समेत अन्य विकसित देशों में तेजी से काम शुरू हो गया है। अपने देश में अभी गति काफी धीमी है।

इन देशों ने किया सहयोग
डॉक्टर सपरा ने बताया कि रूस और फ्रांस भारत में न्यूक्लियर प्लांट स्थापित करने में तकनीकी सहयोग कर रहा है। वहां के विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं। अमेरिका की कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भी ली जा रही है। सबसे पहले हमने कनाडा के सहयोग से देश में न्यूक्लियर प्लांट बनाया था। डॉक्टर सपरा ने बताया कि देश में बन रहे प्लांट को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है, जिससे उन पर साइबर हमलों का असर नहीं पड़ेगा। बाहर की प्रोग्रामिंग में यह दिक्कत हो सकती है, लेकिन इसमें सुरक्षा मानक काफी सख्त होते हैं। न्यूक्लियर रिएक्टर से न सिर्फ वायु प्रदूषण पर लगाम लगेगी, बल्कि क्षेत्र का काफी तेजी से विकास होगा। डॉक्टर सपरा कहती हैं कि, ईंधन की खपत, पर्यावरण प्रदूषण और उर्जा की मांग को देखते हुए न्यूक्लियर एनर्जी ही बेहतर विकल्प है। 2026 तक देश में 75-80 प्लांट बन जाएंगे, जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनेंगे।