30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर हथियारों का एक्सचेंज ऑफर, किसी भी लाइसेंसी पुरानी रिवॉल्वर को इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर से करें एक्सजेंच

England Veble Scott Revolver Exchange Offer First Delivery in Kanpur- जनवरी-2021 में लॉन्च हुई इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट (Veble Scott) ने रिवॉल्वर एक्सजेंच पर ऑफर दिया है। इस ऑफर में पहली डिलीवरी कानपुर में हुई है। कानपुर की एक महिला अधिकारी को हफ्ते भर पहले इसकी डिलीवरी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 20 Oct 2021, 9:05 AM IST

England Veble Scott Revolver Exchange Offer First Delivery in Kanpur

England Veble Scott Revolver Exchange Offer First Delivery in Kanpur

कानपुर. England Veble Scott Revolver Exchange Offer First Delivery in Kanpur. दिवाली पर रिवॉल्वर और पिस्टल पर पहली बार एक्सजेंच ऑफर दिया जा रहा है। जनवरी-2021 में लॉन्च हुई इंग्लैंड की वेब्ले स्कॉट (Veble Scott) ने रिवॉल्वर एक्सजेंच पर ऑफर दिया है। इस ऑफर में पहली डिलीवरी कानपुर में हुई है। कानपुर की एक महिला अधिकारी को हफ्ते भर पहले इसकी डिलीवरी हुई है। वहीं, 1200 लोग वेटिंग में हैं। इनमें सबसे ज्यादा अफसर शामिल हैं। मेक इन इंडिया के तहत यूपी के संडीला स्थित प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कानपुर में मेस्टन रोड स्थित एक गन हाउस में इसकी डिलीवरी हो रही है।

पुरानी पिस्टल भी कर सकते हैं एक्सजेंच

ऑफर के अनुसार इसमें पुरानी लाइसेंसी पिस्टल और रिवॉल्वर भी एक्सजेंच कर सकते हैं। रिवॉल्वर या पिस्टल जितनी पुरानी होगी, उसके रेट कंडीशन के आधार पर तय किया जाएगा। पुराने रिवॉल्वर या पिस्टल के रेट नए वेपन से कम कर दिए जाते हैं।

1 लाख 38 हजार रुपए में खरीदी जा सकती है रिवॉल्वर

कानपुर देहात में तैनात एआरटीओ सोमलता यादव को रिवॉल्वर की पहली डिलीवरी दी गई है। रिवॉल्वर की ब्रिकी शुरू होते ही ये काफी डिमांड में है। यह रिवॉल्वर दिखने में छोटी है लेकिन इसकी मार 45 मीटर तक है।वेब्ले हथियारों की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपए है। हालांकि अभी ये सिर्फ कानपुर और लखनऊ की कुछ दुकानों में ही सप्लाई की जा रही है। वहीं संडीला में लगे प्लांट से सालाना 2400 रिवॉल्वर का ही प्रोडक्शन किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: दीवाली के स्वागत को लेकर सजे यूपी के बाजार, 30 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

ये भी पढ़ें:ITR Alert: आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए जारी किए जरूरी निर्देश, अब इस तारीख तक कर सकेंगे रिटर्न फाइल