जानकारी दी गई कि जल क्रीड़ा केंद्र वोट क्लब में प्रतिदिन के कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं। यहां पर स्कूली बच्चों को जल क्रीड़ा से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए बच्चों का कैंप लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोट क्लब में रोजाना गंगा नदी में वोट राइड, वाटर स्कूटर, सूर्योदय दर्शन, सूर्यास्त दर्शन, तट विचरण, गंगा आरती और लाइट म्यूजिक जैसे कार्यक्रम होंगे। वोट क्लब के व्यवसाय प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि 6 महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा। तब तक स्थानीय स्तर पर इसकी व्यवस्था कराई जा रही है।