1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय – अपने साथियों के साथ मिलकर माल गायब करा स्वयं दर्ज कराया मुकदमा

- पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया 16 में 8 मोबाइल बरामद - डिलीवरी ब्वॉय सहित तीन गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय - अपने साथियों के साथ मिलकर माल गायब करा स्वयं दर्ज कराया मुकदमा

Patrika

कानपुर. नवाबगंज थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 8 मोबाइल बरामद हुआ है। 8 मोबाइल फोन की बरामदगी शेष है एसपी पश्चिम ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय द्वारा तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि 16 मोबाइल के साथ अन्य सामान चोरी चला गया है। गहनता से तफ्तीश के दौरान सामने निकल कर आया कि डिलीवरी ब्वॉय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर समान को गायब करवा बेच दिया। जिसके पैसे भी आपस में बांट लिए। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। शेष आठ की तलाश है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र की घटना

घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि डिलीवरी बॉय उत्कर्ष ने तहरीर देकर बताया था कि डिलीवरी के लिए आए 16 मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया है। विवेचना के दौरान जानकारी मिली की डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों के साथ ही पूरा माल गायब कर बेच दिया और रुपए आपस में बांट लिए। उन्होंने बताया कि डिलीवरी बॉय उत्कर्ष के साथ अमित उर्फ रिजवान सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ अन्य मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Story Loader