20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kanpur / होटल में फोटो शूट कराने के लिए पहुंची मॉडल, कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर गैंगरेप प्रयास का आरोप

होटल में फोटो शूट कराने के लिए पहुंची मॉडल, कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर गैंगरेप प्रयास का आरोप

-फोटो शूट के लिए होटल पहुंची किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास,-कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर की प्रयास करने का आरोप,-मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने की कार्यवाही शुरू,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 22 Jul 2021, 5:41 PM IST

होटल में फोटो शूट कराने के लिए पहुंची मॉडल, कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर गैंगरेप प्रयास का आरोप

होटल में फोटो शूट कराने के लिए पहुंची मॉडल, कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर गैंगरेप प्रयास का आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूट्यूब चैनल पर फोटो शूट के लिए पहुंची हाईस्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया। दरअसल कानपुर के गोविंदनगर स्थित दीप होटल में बुधवार रात हाईस्कूल की छात्रा को फोटो शूट करने के लिए बुलाया गया था। उसके पहुंचने पर उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया। छात्रा की सूचना पर उसके मित्र पहुंचे तो आरोपी भिड़ गए। हंगामे पर पहुंची पुलिस ने उसके एक मित्र और चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया। खुद को पूर्व विधायक की भतीजी बताने वाली किशोरी को डफरिन मेडिकल के लिए भेजा गया है।

किशोरी अपने छोटे भाई के साथ कानपुर के इलाके में रहती है। 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि उसे यूट्यूब चैनल के लिए मॉडलिंग शूट करने के लिए होटल दीप के कमरा नंबर 412 में बुलाया गया था। जब वह वहां पहुंची तो सात लोग पहले से मौजूद थे। फोटो शूट के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब पिला दी गई। जब वह बेहोश होने लगी तो आरोपितो ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस बीच उसने पुलिस के कई बार नंबर मिलाए, लेकिन मदद न मिलने पर अपने दोस्त ऋषभ को फोन कर बुलाया। इसके बाद ऋषभ दो साथी देवा व ऋषि संग पहुंचा। वहीं ऋषभ के मुताबिक हम लोग जैसे-तैसे कमरे तक पहुंचे तो स्टाफ और आरोपित भिड़ गए।

दीप होटल के मैनेजर विनोद यादव ने बताया कि घटना के वक्त वह होटल में नहीं थे। घर पर मैं था। जानकारी हुई है कि लड़की लड़के का कोई विवाद हुआ है। कई दिनों लड़को की टीम होटल में ठहरी है। फोटो शूट वगैरह करते हैं। इसके बारे में पता लगाकर पुलिस की जांच के मदद करेंगे। डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि किशोरी साथ दीप होटल में रेप का प्रयास हुआ। मामले में चार आरोपितों के खिलाफ रेप का प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी और जबरन मादक पदार्थ पिलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जाएगा।