कानपुर. जब दो प्यार करने वाले लोगों के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। इस कहानी में भी कुछ एेसा ही हुआ है। मामला त्रिकोणीय प्रेम संबंधों का है, जिसका अंत एक की जान लेकर चुकाना पड़ा। घटना कानपुर के महाराजपुर का है, जहां तीन मार्च को हुई वेटर उमेश की हत्या कर दी गई थी। वजह थी उमेश की प्रेमिका, जिसका संबंध उसके दोस्त राहुल से भी हो गए थे। इसका विरोध करने पर राहुल ने साथी शुभम के साथ मिलकर गला काटकर उमेश की हत्या कर दी थी।