11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर है देश का सबसे खुशहाल शहर, वर्ल्ड हैपिएस्ट डे पर जारी हुई लिस्ट

कानपुर को सबसे हैप्पीएस्ट शहरों में शामिल किया गया है। 17 मार्च को वर्ल्ड हैप्पीएस्ट-डे पर एक लिस्ट जारी हुई। इसमें कानपुर ने अपनी जगह बनाई है।

2 min read
Google source verification
photo_2023-03-23_16-34-54.jpg

विश्व प्रसन्नता दिवस यानी वर्ल्ड हैप्पीएस्ट-डे पर 17 मार्च को एक लिस्ट जारी की गई। कानपुर भारत का इकलौता शहर है जो सबसे खुश शहरों की सूची में शामिल हुआ है। Happiest City Index के सर्वे में यहां के लोग सबसे अधिक खुश पाए गए हैं।

40 शहरों में कानपुर हुआ हैप्पीएस्ट शहर में शामिल
दरअसल, iVisa वेबसाइट ने दुनिया के 40 खुशहाल शहरों की लिस्ट पब्लिश की है। इसमें कानपुर भी शामिल है। कानपुर के लोगों को मस्त-मौलाना, खुश मिजाजी, यारबाजी और फक्कड़पन के लिए तो बहुत पहले से जाना जाता है। कानपुर देश का इकलौता शहर है, जिसे इस सूची में शामिल किया गया है। इसमें दुनिया के 40 शहरों को शामिल किया गया है।

इस लिस्ट में इन शहरों को दुनिया से सबसे खुशहाल और यहां रहने की बात ही अलग बनाती है। यहां का माहौल यहां रहने वाले ही नहीं, टूरिस्ट का भी दिल जीत लेता है। कानपुर में खाना इतना सस्ता होता है कि कोई भूखा नहीं सोता। कहीं खाने की प्लेट एक हजार रुपये की है तो कहीं 20 रुपये की भी है। कानपुर भंडारा करने में भी आगे है।

कानपुर में जो जाता है वो वहीं का होकर रह जाता है
इस लिस्ट में जो पांच शहर टॉप पर रहे हैं उनमें लिस्बन, बार्सिलोना, एथेंस, रोम और सिडनी के नाम शामिल हैं। द हैप्पिएस्ट सिटी इंडेक्स में कानपुर को 11वें नंबर पर जगह मिली है। इस इंडेक्स के कई दूसरे फैक्टर्स भी हैं जिसमें फ्रेंडलिएस्ट पीपल का फैक्टर भी शामिल है और इस लिहाज से कानपुर लिस्ट में 9वें नंबर पर रहा।

वक्त के साथ दूसरे शहरों के मिजाज में बहुत बदलाव आया, लेकिन खासतौर पर कानपुर आज भी पुराना माहौल सहेजे हुए हैं। गंगा मेला यहां का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसे सब मिलकर मनाते हैं। इसे गंगा-जमुनी तहजीब है, जिसमें सब अपने हैं। कोई पराया नहीं रहता। कोई कहीं से भी आए कुछ दिनों के बाद ऐसा यहां ऐसा घुल-मिल जाता है कि अपने को कनपुरिया कहने लगता है।

कानपुर में घूमने की जगहें
गंगा नदी के किनारे पर बसा कानपुर रहने ही नहीं घूमने के लिहाज से खुशहाल शहर है। हैप्पीएस्ट सिटी कानपुर में घूमना चाहते हैं तो आप मोती झील, श्री राधा कृष्ण मंदिर, बिठूर, फुल बाग, जाजमऊ किला, मिक्की हाउस, गंगा बैराज, ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क के अलावा कई दूसरी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।