17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 जनवरी से झमाझम बारिश की चेतावनी, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

IMD heavy rain alert and thunderstorms मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 10 जनवरी से झमाझम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

IMD latest heavy rain and thunderstorms alert आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार आगामी 10 जनवरी से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। ओले गिरने की भी संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। जब गरज और चमक के साथ जमकर बारिश होगी। अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव चलने की संभावना है। इस दौरान अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा। 7, 8 और 9 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें: कोहरे के साथ ठंड का डबल अटैक, गाड़ियों की रफ्तार में लगा ब्रेक, दिन में भी घना कोहरा छाया

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 8 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन शीत लहर चलने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌