30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो जानिए इसके नुकसान और फायदे, कुछ बीमारियों में है लाभदायक

रक्त में लोहे की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो आती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 22 Nov 2019, 1:50 PM IST

अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो जानिए इसके नुकसान और फायदे, कुछ बीमारियों में है लाभदायक

अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो जानिए इसके नुकसान और फायदे, कुछ बीमारियों में है लाभदायक

कानपुर देहात-ये तो सच है कि चाय हम सभी की दिनचर्या में शामिल है। या यूं कहें कि चाय से ही हमलोगों की सुबह होती है। चाय को नुकसानदायक मानते हुए भी हम लोग चाय से मुंह नहीं मोड़ पाते हैं। हम जानते है कि ये हमारे शरीर को नुकसान करती है लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं। नुकसान और फायदे के बीच की कड़ी को जानना आवश्यक है। वैसे भी ये सत्य है कि किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन शरीर के लिए नुकसान दायक है। फिर भी चाय पीने के बहाने लोगों के पास कम नहीं है। ठंड में राहत के लिए लोग चाय पीते हैं तो गर्मी ने कहते हैं कि गर्मी गर्मी को कम करती है। जो लोग खाली पेट चाय पीते हैं, जो कि उनके सेहत के लिए बहुत नुकसान दायक होता है। चाय के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

जानिए चाय से होने वाले नुकसान

चाय को बनाने का भी एक मानक है। दरअसल अगर इसको कम पकओं तो भी खराब और ज्यादा पकाओं तो भी खराब होती है। क्योंकि इसको ज्यादा देर तक उबालने से उसमें टैनिन नामक रसायन निकलता है, जो पेट संबंधी समस्याओं को जन्म देता हैं। चाय पीने से शरीर के पेशाब में यूरिक अम्ल बढ़ जाता है, जो कि गठिया, जोड़ों की सूजन बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त शरीर में रक्त की कमी भी आती है। सबसे अहम बात है कि कई लोग तो चाय को बार-बार गर्म करके पीते हैं। जबकि ऐसा करने से उसमें एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे की अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसके सेवन से पाचन-शक्ति खराब होती है और रक्त में लोहे की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो आती हैं।

ये हैं चाय से होने वाले फायदे

चाय रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करती है और शरीर को उर्जा भी देती है। इससे आलस्य दूर हो जाता है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है, जो हमारे नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर देता है, जिससे थकावट दूर हो जाती है। ख़ास बात है कि चाय त्वचा को पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। इसी तरह से रक्त को थक्का बनने से रोकती है। इसीलिए चोट लगने के दौरान पानी की बजाय चाय पिलाई जाती है। इसके साथ ही यह अलझेमीर जैसे रोग से सुरक्षा करती है। ब्लड प्रेशर कम होने पर चाय पीने से लाभ मिलता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। चाय पीने से आपके शरीर में संक्रमण कम होता है। चाय सर्दी-जुकाम आम बीमारियों से भी राहत देती है।