कुछ ऐसा है मामला
मद्रास की छात्रा एस लक्ष्मी श्री ने जेईई एडवांस 2018 के आयोजक आईआईटी कानपुर पर गलत नियम के तहत न्यूमेरिकल के सवालों पर नंबर देने का आरोप लगाया है. मद्रास होईकोर्ट में याचिका दायर करके छात्रा ने कहा है कि इस बार जेईई एडवांस के हर पेपर में करीब 50 फीसदी सवालों में दशमलव के बाद तीन अंकों तक की गणना करनी पड़ी. इसमें ज्यादा समय लगा. छात्रा ने कहा कि आईआईटी ने पूर्व में जारी निर्देश में कहा था कि दशमलव के बाद दो अंकों जैसे 6.25, 7.00, -0.33, 30.27 तक उत्तर दें. हालांकि परीक्षा के बाद अपना ही नियम बदलते हुए कहा कि जिन्होंने 7.00 को 7 भी लिख दिया है, उनका उत्तर सही है. ऐसे में पूरा उत्तर देने वाले छात्रों को नुकसान हुआ है.